चार साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर की हत्या

सीवान : जिले के बड़हरिया थाने के इजमाली गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे तीन मनचले युवकों ने एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कांतेश कुमार मिश्र व स्थानीय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे बच्ची के शव को बरामद […]
सीवान : जिले के बड़हरिया थाने के इजमाली गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे तीन मनचले युवकों ने एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कांतेश कुमार मिश्र व स्थानीय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि इजमाली गांव की एक चार साल की बच्ची अपने पड़ोस के शादी समारोह में गयी थी. जब साढ़े सात बजे तक बच्ची घर नहीं आयी तो परिजनों को चिंता सताने लगी. उसके बाद उसकी खोज बीन शुरू की. करीब नौ बजे रात में परिजनों ने गांव वालों की मदद से बच्ची की खून से लथपथ शव पास के मक्का के खेत से बरामद किया. घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी. जिसके बाद एएसपी कांतेश कुमार मिश्र व स्थानीय थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली, तथा मासूम बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां बच्ची का रविवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही धन्नू मियां और पास के टेंट हाऊस के दो कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी.
पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. एक युवक ने स्वीकार किया है कि उसने बच्ची को टॉफी व मिठाई देकर उसको पास के मक्के के खेत में ले गये. उसने यह भी स्वीकार किया है कि उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुराचार करने के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी जांच में एक युवक द्वारा ही दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आ रही है. वैसे पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




