सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे शिक्षाविद रामेंद्र राय, ऐलान के बाद तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी

विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते शिक्षक नेता रामेंद्र राय | Prabhat Khabar Network

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षाविद रामेंद्र राय ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। वे शिक्षकों की समस्याओं और लंबित मांगों के लिए संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन

Saran News : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षाविद रामेंद्र राय चुनावी मैदान में उतरेंगे. शनिवार को अमलोरी स्थित बैकुंठ बीएड कॉलेज परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान किया. लंबे समय से संघ पृष्ठभूमि से जुड़े रामेंद्र राय के इस फैसले के बाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं को बताया चुनाव का प्रमुख मुद्दा

रामेंद्र राय ने कहा कि वह लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं और उनकी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. शिक्षकों की कई जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर सरकार और जिम्मेदार लोगों का अपेक्षित ध्यान नहीं है.

शिक्षकों के हक के लिए संघर्ष का किया वादा

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हक और हकूक की लड़ाई के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे. शिक्षकों की जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उन्हें पूरा कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि शिक्षकों के साथ-साथ क्षेत्र के आम लोगों की समस्याओं को भी मजबूती से उठाना है.

संगठनात्मक स्तर पर शुरू की तैयारी

रामेंद्र राय ने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन उन्होंने बना लिया है और इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. आने वाले दिनों में क्षेत्र के शिक्षकों और आम लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जायेगा.

चुनाव में मुद्दों को देंगे प्राथमिकता

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता के बीच अपनी बात रखने के साथ शिक्षकों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी जायेगी. उन्होंने कहा कि समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना उनकी प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन