महावीरी झंडा मेले को लेकर सीवान में हाई अलर्ट, DM-SP ने कैंप पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.कैम्प में मौजूद डीएम एसपी | Prabhat Khabar Network

सीवान में महावीरी झंडा मेला को लेकर डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

Siwan News : महावीरी झंडा मेला और जुलूस को लेकर सीवान जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार की रात जिलाधिकारी विकास कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने नगर थाना क्षेत्र स्थित मेला कैंप का निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेला परिसर और आसपास के इलाकों का लिया जायजा

डीएम और एसपी ने मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली. अधिकारियों ने तैनात पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को हर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया.

शांतिपूर्ण जुलूस को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश

अधिकारियों ने महावीरी जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.

अफवाह और उपद्रव फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने मेला और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रशासन एवं पुलिस ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की है. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

डीएम-एसपी की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था

अधिकारियों के लगातार निरीक्षण और निगरानी से मेला क्षेत्र में प्रशासन की मुस्तैदी साफ नजर आ रही है. प्रशासन का उद्देश्य महावीरी झंडा मेला और जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन