बच्चे की मौत के बाद हंगामा अस्पताल के कर्मियों को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2018 4:29 AM
सीवान : शहर के एक निजी अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ और हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद आसपास के अस्पतालों से एकत्रित हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तोड़फोड़ और हंगामा कर रहे लोगों की पिटाई शुरू कर दी. दोनों ओर से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति […]
सीवान : शहर के एक निजी अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ और हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद आसपास के अस्पतालों से एकत्रित हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तोड़फोड़ और हंगामा कर रहे लोगों की पिटाई शुरू कर दी. दोनों ओर से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को काबू किया. दोनों ही ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. घटना से गुस्साये चिकित्सकों ने जहां बेमियादी हड़ताल का एलान किया है,
वहीं दूसरी ओर बच्चे के परिजनों को मुआवजा दिलाने और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने अांदोलन की चेतावनी दी है. अस्पताल रोड स्थित डॉ दिनेश कुमार सिंह के निजी क्लिनिक में शुक्रवार की सुबह आठ बजे इलाज के दौरान एक छह साल के बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस को दी गयी तहरीर में फलदार शर्मा ने बताया कि उनके भाई अवधेश शर्मा के छह वर्षीय पुत्र आर्यन का 23 अगस्त से डॉ दिनेश कुमार सिंह के यहां इलाज चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










