पांच वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, इस बार सबसे कम हुई बारिश

Updated at : 21 Jul 2018 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, इस बार सबसे कम हुई बारिश

सीवान : बादलों के धोखा देने से अकाल का साया मंडराने लगा है. ऐसे तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इस वर्ष अच्छी बारिश की संभावना जतायी गयी थी. किसानों ने काफी उम्मीद लेकर खरीफ फसलों की खेती शुरू की, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया है. पिछले पांच वर्ष में इस बार सबसे कम […]

विज्ञापन

सीवान : बादलों के धोखा देने से अकाल का साया मंडराने लगा है. ऐसे तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इस वर्ष अच्छी बारिश की संभावना जतायी गयी थी. किसानों ने काफी उम्मीद लेकर खरीफ फसलों की खेती शुरू की, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया है. पिछले पांच वर्ष में इस बार सबसे कम बारिश हुई है. चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से खेतों में कहीं बिचड़े झुलस रहे हैं तो कहीं रोपे गये धान के पौधे सूख रहे हैं. बारिश होने का दूर-दूर तक आसार नहीं दिख रहा है. संकट और सूखाड़ के मंडरा रहे बादल से किसान हलकान हैं. जून माह में 172.8 मिमी बारिश की आवश्यकता थी, लेकिन मात्र 51.4 मिमी बारिश हुई. इस बार अब तक इस माह में महज 63 मिमी बारिश हुई है, जबकि 185 मिमी बारिश होनी चाहिए. बारिश के लिए हर तरफ हाहाकार मचा है. गर्मी मई को मात दे रही है. खेत और सड़क पर घूल उड़ रही है. ऐसा लग रहा है-पूरा वायुमंडल ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है. अब तो सारी उम्मीदें भगवान पर जा टिकी है.

सीवान को सूखाग्रस्त घोषित करने की कांग्रेस ने रखी मांग

दरौंदा. प्रखंड के बगौरा पंचायत स्थित पंचायत अध्यक्ष गोपाल मांझी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेसियों की एक बैठक हुई. जिसमें सभी बूथ कमेटी का लिस्ट तैयार किया गया. संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई. कांग्रेस सदस्यों ने किसानों की समस्या पर ध्यान देते हुए, सीवान जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की. डबल इंजन की सरकार विकास करने में असफल है. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी, मो. हक, विजय शंकर दुबे, राहुल मांझी, विक्रमा प्रसाद यादव, केदार प्रसाद, गिरि राज मिश्र व गोरख यादव आदि मौजूद थे.

नौतन में बारिश का मजा लेते बच्चे : नौतन. प्रखंड क्षेत्र के नौतन में शुक्रवार को हुई बारिश में बच्चों ने जम कर आनंद लिया. यह बारिश करीब चार किलोमीटर के क्षेत्र में हुई. बारिश को देख कर गांव के किसान भी खुश दिख रहे थे. यह देख कई किसान धान की रोपनी के लिये अपने खेतों में बांध बनाने तक निकल गये. किसान शिवनाथ पांडे, खेदन महतो, भगवान चौधरी, लोटन पांडे, पेड़ा पाठक, धरीक्षण तिवारी, बहारन शर्मा व जगजीवन राम ने बताया कि बारिश किसानों के लिये काफी लाभदायक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन