प्रदर्शन करते मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
Updated at : 05 Jul 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लोगों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर बरहनी शिव मंदिर के समीप हुई घटना सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग में बरहनी स्थित शिव मंदिर के समीप तेज रफ्तार के बाइक सवार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी. ठोकर इतनी […]
विज्ञापन
भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लोगों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर बरहनी शिव मंदिर के समीप हुई घटना
सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग में बरहनी स्थित शिव मंदिर के समीप तेज रफ्तार के बाइक सवार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जबरदस्त थी साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीण अभी उसे लेकर अस्पताल आ रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद ग्रामीण शव को घटनास्थल पर लेकर पहुंच गये. इसके बाद शव रख आवागमन को बाधित कर दिया. हालांकि बुद्धिजीवियों ने कुछ ही देर में आवागमन सुचारु रूप से बहाल करवा दिया. वहीं आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया. उधर, घटना के बाद भाग रहे बाइकचालक को दौड़ाकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद धुनाई कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया.
थानाध्यक्ष अभिजीत ने बताया कि मृतक बरहनी गांव निवासी सुदर्शन महतो का पुत्र कुंवर जीत महतो उर्फ होदर बताया जाता है. वह बरहनी चंवर में चल रहे भवन निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य कर रहा था. बुधवार की दोपहर वह खाना खाने आ रहा था इसी दौरान बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




