सीवान : स्कूल बस पलटी, 36 छात्र जख्मी, इधर समस्तीपुर में चालक को आयी झपकी, पलटी बस, 24 घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : दरौली थाने के मुड़ा खाप गांव के मठिया मध्य विद्यालय के पास सोमवार की सुबह करीब छह बजे एक निजी स्कूल की बस पलट जाने से 36 छात्र-छात्राएं घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. आसपास के ग्रामीणों ने बस से घायल छात्रों को बाहर निकाला और क्लिनिक में […]
विज्ञापन
सीवान : दरौली थाने के मुड़ा खाप गांव के मठिया मध्य विद्यालय के पास सोमवार की सुबह करीब छह बजे एक निजी स्कूल की बस पलट जाने से 36 छात्र-छात्राएं घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. आसपास के ग्रामीणों ने बस से घायल छात्रों को बाहर निकाला और क्लिनिक में भर्ती कराया.
गंभीर रूप से घायल छह बच्चों को सीवान सदर अस्पताल भेजा गया. हादसे से सहमे बच्चों ने बताया कि बस को ड्राइवर की जगह खलासी चला रहा था, जिस कारण दुर्घटना हुई.
बताया जा रहा है कि दरौली थाने के दोन स्थित एक निजी स्कूल की बस में करीब 50 छात्र-छात्राएं सवार थे. सोमवार की सुबह स्कूल बस जैसे ही मठिया गांव के मध्य विद्यालय के पास पहुंची, चालक ने संतुलन खो दिया और बस खेत में पलट गयी.
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और शीशा तोड़ कर छात्रों को बाहर निकाला. घटना के करीब तीन घंटे बाद विद्यालय प्रबंधन के लोग पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से कुछ अपशब्द भी कहे, जिससे ग्रामीण उग्र हो गये. गुस्साये लोगों ने बस और स्कूल प्रशासन की गाड़ी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों के उग्र हाेने के बाद विद्यालय प्रशासन के लोग भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










