आनंद के लिए मादक पदार्थों का सेवन अनुचित

Updated at : 27 Jun 2018 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
आनंद के लिए मादक पदार्थों का सेवन अनुचित

सीवान : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस के अवसर पर मंगलवार को मंडल कारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि मानव जीवन में आनंद की खोज के लिए मादक पदार्थों का सेवन करना शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से […]

विज्ञापन

सीवान : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस के अवसर पर मंगलवार को मंडल कारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि मानव जीवन में आनंद की खोज के लिए मादक पदार्थों का सेवन करना शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत ही अनुचित व हानिकारक है. कहा कि इसके सेवन से व्यक्ति स्वयं के साथ परिवार को पतन की ओर ले जाता है.

सदर अस्पताल नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर रमेश कुमार व संजीव रंजन ने कहा कि यदि कोई बंदी नशा छोड़ने को इच्छुक है तो उसे हर संभव सहयोग की जायेगी. सहायक उत्पाद अधीक्षक अरविंद सिंह ने मादक पदार्थों के सेवन व व्यापार करने वालों के लिये दंडात्मक प्रावधानों व जुर्माने के बारे में बंदियों को जानकारी दी. मौके पर मनोज मिश्र, कौशर अली, जेल कर्मियों में संदीप कुमार, सनोज यादव, विश्वनाथ चौधरी, नौशाद आलम, टुनटुन प्रसाद, शिवम तिवारी व रुस्तम खान उपस्थित रहे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन