ePaper

Siwan में नगर पर्षद के सफाईकर्मियों की हड़ताल 8 दिनों से जारी, गली से लेकर चौक-चौराहों तक गंदगी व दुर्गंध

Updated at : 04 Sep 2022 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
Siwan में नगर पर्षद के सफाईकर्मियों की हड़ताल 8 दिनों से जारी, गली से लेकर चौक-चौराहों तक गंदगी व दुर्गंध

सीवान में नगर पर्षद के सफाईकर्मियों की हड़ताल आठ दिनों से जारी है. इससे गली से लेकर चौक-चौराहों तक गंदगी व दुर्गंध से गुजरना मुहाल हो गया है. नियमित सफाई कर्मियों को भी काम करने से रोक दिया है.

विज्ञापन

सीवान. शहर में बहुत सारे चौक व बाजार है. ठेला से लेकर स्थायी दुकानदार तक यहां अपना कारोबार फैलाए हुए है. बाजार में गोपालगंज व उत्तरप्रदेश समेत अन्य जिलों से भी खरीदार आते हैं. सफाई नहीं होने से वहां के दुकानदार खुद ही गंदगी को इधर उधर करते हैं. लेकिन, आस-पास गंदगी तो रह ही जाती है. ऐसे में चौक के बाजार के चारो तरफ गंदगी लगी हुई है. लोगों ने इसके लिए अस्थायी उपाय करने की अपील की है.

हड़ताल विगत आठ दिनों से जारी

नगर पर्षद सफाई कर्मियों की हड़ताल विगत आठ दिनों से जारी है. हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा सी गई है. सड़कों पर कचरा पसरा हुआ है. शहर के बीचोबीच स्थित जेपी चौक से लेकर गोपालगंज मोड़ व एसडीओ ऑफिस तक कचरा ही कचरा भरा है. यह सड़क काफी महत्वपूर्ण सड़क है. इस दोनों सड़क पर जिले के तमाम बड़े सरकारी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय स्थित है. इससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन बना रहता है. डीएम, एसपी, एडीएम, डीडीसी, एसडीओ सहित तमाम बड़े अधिकारी इस सड़क का उपयोग करते है. बावजूद इस सड़क पर गंदगी पसरने से आवागमन का संकट पैदा हो गया है. आठ दिनों से कचरा का उठाव नहीं होने के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है.

सड़कों पर फैला रहे गंदगी

स्टेशन जाने वाले रास्ते में डंप सेंटर बना हुआ है. उसमें बहुत ही अधिक कचरा फेंका हुआ है. उसे डंप नहीं किया जा रहा है. इससे मवेशी वहां के गंदगी को रोड पर फैला रहे हैं. वहां से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है. लोग नाक पर रूमाल रखकर वहां से आ जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हड़ताल जल्द से जल्द खत्म होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन