सीवान में नाबालिग को चार लड़कों ने अगवा कर हैवानियत से किया गैंगरेप,प्राइवेट पार्ट पर गंभीर जख्म के निशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2022 2:58 PM
सीवान में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है. 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी. इस दौरान चार लोगों ने लड़की को अगवा कर लिया और सड़क किनारे झाड़ी में ले गए. इसके बाद बारी-बारी से रेप किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर जख्म के निशान हैं.
सीवन में अपने भाई को राखी बांधने जा रही एक लड़की के साथ चार युवकों ने हैवानियत की है. 14 वर्षीय लड़की को चार दरिंदों ने अगवा कर लिया. इसके बाद उसे सड़क किनारे झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया. इस दौरान लड़की चिल्लाती रही मगर अपराधियों ने उसे बुरी तरह से नोचा और मारपीट भी की. थोड़ी देर बाद वहां से एक गाड़ी में कुछ लोग जा रहे थे, उन्होंने लड़की के चिल्ला ने की आवाज सुनी. वो झाड़ी की तरफ दौड़े. लोगों को आता देखकर चारो युवक भाग गए. इसके बाद लड़की को अस्पताल लाया गया है. फिलहाल पुलिस उसे किसी से बात करने नहीं दे रही है.
गाड़ी सवार लोगों की मदद से लड़की को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद गांव के लोगों में बड़ा आक्रोश है. बताया जा रहा है कि लड़की के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आयी है. हालांकि उसकी हालत स्थिर है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी इसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़िता की निशानदेही पर एक आरोपी को हिरास में लिया गया है. पुलिस के अुसार पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. इसके साथ ही कुछ लोगों से पुछताछ की जा रही है. मामले में पवन कुमार, अंकित कुमार, इमामुद्दीन और दिनेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
पीड़ित लड़की के बयान पर भगवानपुर हाट थाना निवासी पवन कुमार, अंकित कुमार, इमामुद्दीन और दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि लड़की मामा के घर पर रहती है. घटना के बाद से परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जहां ये घटना हुई वहां सड़क सुनसान रहने के कारण नशेड़ियों और मनचलों का जमावड़ा रहता है. वहां खड़े लड़के स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों को भी परेशान करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










