शराब के साथ दो बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोईली जड़ी चौक के पास से एक शराब के साथ दो बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
नानपुर. थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोईली जड़ी चौक के पास से एक शराब के साथ दो बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपित तस्करों के पास से एक झोला में रखे 44 बोतल नेपाली सौंफी शराब व पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया. बाइक भी जब्त कर लिया गया है. तस्करों की पहचान कोइली गांव निवासी पूजन राय के पुत्र इंद्रजीत कुमार व मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र निवासी सुदेश मुखिया के पुत्र हीरालाल सहनी के रूप में कह गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




