रुन्नीसैदपुर में टीबी मरीजों को फूड पैकेट वितरण, डॉक्टरों ने नियमित दवा लेने की दी सलाह
फूड पैकेट का वितरण करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा.
रुन्नीसैदपुर सीएचसी में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड पैकेट वितरित किए गए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा ने 13 मरीजों को यह सहायता प्रदान की और नियमित दवा व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी.
Sitamarhi News: स्थानीय सीएचसी में सोमवार को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड पैकेट का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा ने यक्ष्मा के 13 मरीजों को फूड पैकेट उपलब्ध कराए. इस दौरान मरीजों को नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी गई.
Runnisaidpur News: बारिश के कारण नहीं पहुंच सके कई मरीज
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोमवार को यक्ष्मा के 30 मरीजों के बीच फूड पैकेट वितरण किया जाना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण केवल 13 मरीज ही सीएचसी पहुंच सके. शेष 17 लाभुकों को भी जल्द फूड पैकेट उपलब्ध कराने की बात कही गई.
अस्पताल में उपलब्ध हैं 216 फूड पैकेट
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा ने बताया कि फिलहाल सीएचसी में 216 फूड पैकेट उपलब्ध हैं. जरूरतमंद टीबी मरीजों को चरणबद्ध तरीके से पोषण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनके उपचार में किसी तरह की बाधा न आए.
नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की अपील
डॉ. रजनी सिन्हा ने कहा कि यक्ष्मा का सफल इलाज नियमित दवा और पौष्टिक भोजन से संभव है. उन्होंने मरीजों से समय पर दवा लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने और उपचार का पूरा कोर्स पूरा करने की अपील की.
स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद
फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम के दौरान डॉ. मकसूदन शर्मा, डॉ. हरेंद्र झा, डॉ. नंदनी कुमारी, डॉ. विनोद यादव, स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव कुमार, यक्ष्मा एलटी गिरिंद्र मोहन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी पर हलेश्वरनाथ समेत जिले के शिवालयों में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










