सुरसंड में सघन वाहन जांच, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट पर पुलिस ने काटे चालान

Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी: बिना हेलमेट चालकों पर पुलिस का एक्शन

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतामढ़ी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त है. बुधवार शाम चले वाहन जांच अभियान में ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट चला रहे बाइक सवारों पर कार्रवाई की गई. तीन चालकों से तीन हजार रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया.

विज्ञापन

Sitamarhi News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भिट्ठा थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम एनएच-227 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट और त्रुटिपूर्ण कागजात के साथ वाहन चलाने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन बाइक चालकों का कुल तीन हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा.

कंटाही मोड़ के पास हुई कार्रवाई

यह अभियान श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही मोड़ के समीप थानाध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में चलाया गया.

जांच के दौरान बाइक चालकों के दस्तावेज, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई.

बाइक चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट सफर कर रहे चालकों पर विशेष नजर रखी गई.

अचानक शुरू हुई जांच के कारण कई बाइक चालकों में हड़कंप की स्थिति रही, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई.

नियमों के पालन की अपील

पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.


विज्ञापन
विजय नारायण मिश्र

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन