Sitamarhi : चोरौत में नकाबपोश डकैतों ने 10.9 लाख की संपत्ति लूटी

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi  : चोरौत में नकाबपोश डकैतों ने 10.9 लाख की संपत्ति लूटी

थाना क्षेत्र के भंटाबारी गांव में शुक्रवार की रात नकाबपोश डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर सोने व चांदी के जेवरात, नगदी समेत करीब 10.9 लाख की संपत्ति लूट ली.

विज्ञापन

चोरौत (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के भंटाबारी गांव में शुक्रवार की रात नकाबपोश डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर सोने व चांदी के जेवरात, नगदी समेत करीब 10.9 लाख की संपत्ति लूट ली. घटना की सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह स्थानीय थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. पीड़ित शिवजी ठाकुर ने बताया कि नकाबपोश डकैतों ने देर रात्रि में उनके भाई प्रेम ठाकुर के घर को भी निशाना बनाया. भाई इलाज के लिए पटना गये हैं. बताया गया घर पर जहां दोनों बुजुर्ग भाई रहते हैं. वहीं, घर के अन्य सदस्य रोजी रोजगार के लिए बाहर रहते हैं. घर पर शिवजी ठाकुर अकेले थे. घर घुसे नकाबपोश डकैतों ने उन्हें घर में बंद कर सभी घरों में रखें गोदरेज, आलमारी तोड़कर रखे सामान के साथ ही घर में रखे बक्सा को उठाकर सरेह में ले जाकर उसमें रखे कीमती सामान लूट कर भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन