परिहार व पुपरी की चुनावी सभा में बोले तेजस्वी यादव

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को परिहार व पुपरी में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार होनी चाहिए.
परिहार-पुपरी(सीतामढ़ी). पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को परिहार व पुपरी में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार होनी चाहिए. सरकार ऐसी हो जो सबको साथ लेकर चले, जो प्यार की बात करे न कि तकरार और नफरत की राजनीति करें. हमारी पार्टी ए टू जेड की पार्टी है. इस मंच पर आपको हर जात, हर धर्म, हर रंग के लोग मिलेंगे. हमारी कमर में दर्द है, लेकिन हमारा दर्द युवाओं की बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई के दर्द से बड़ा नहीं है. हमने 170 से भी अधिक सभाएं की हैं. पीएम ने रीगा चीनी मिल चालू कराने का वादा नहीं किया पूरा. प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि रीगा का चीनी मिल चालू करा देंगे. अभी भी चीनी मिल बंद पड़ी है. भाजपा के लोग सोचते हैं कि वैश्य वोट पर सिर्फ उनका अधिकार है. वैश्यों का टिकट काट दिया, हमने तीन वैश्यों को उम्मीदवार बनाया. 17 महीने में हमने 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी. देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. सरकार बनते ही 15 अगस्त से बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे और पूरे देश भर में एक करोड़ नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. गरीब परिवार की बहनों को साल में एक बार एक लाख रुपए दिया जाएगा. गैस सिलेंडर की कीमत घटाकर 500 किया जाएगा. 200 यूनिट फ्री में बिजली दी जाएगी. चीनी मिल और कारखानों को चालू करायेंगे . बंद चीनी मिल और कारखानों को चालू कराया जाएगा. 5 किलो की जगह 10 किलो अनाज दिया जाएगा. अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी. किसान को 10 फसलों पर एमएसपी तय कर दी जाएगी. कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी. जीएसटी में बदलाव किया जाएगा. आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिलने वाले मानदेय को दोगुना कर दिया जाएगा. वीआइपी के संयोजक मुकेश सहनी ने कहा कि केंद्र की सरकार को हर हाल में बदलना है. दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो जो मोदी जी ने नहीं किया वह सभी काम हम लोग करने का काम करेंगे. परिहार में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश राय ने की. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री डॉ रामचंद्र पूर्वे, बेलसंड विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक नागेंद्र प्रसाद यादव, बाल्मीकि यादव, अस्मिता पूर्वे, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, विधायक जयनंदन प्रसाद यादव व कब्बू खिरहर आदि ने भी संबोधित किया. राजद के प्रत्याशी डॉ अर्जुन राय को अनुभवी, जानकार, जुझारू बताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. इधर पुपरी में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयनारायण राय ने की. मौके पर विधायक मुकेश कुमार यादव, पूर्व विधायक सैयद अबू दोजाना, शफीक खान, मो इसरारुल हक पप्पू, मनोज कुमार यादव, शरणागत सिंह, श्रीनाथ राय, दीपक राज, श्याम राज, रीना यादव, जमालुद्दीन दानिश, लालजी मंडल, दिनेश भारती व मो सदाम समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




