छात्रा से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक निलंबित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में 20 फरवरी को छात्रा से छेड़खानी मामले में आरोपी शिक्षक सौरभ कुमार को डीइओ राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

पिपराही (शिवहर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में 20 फरवरी को छात्रा से छेड़खानी मामले में आरोपी शिक्षक सौरभ कुमार को डीइओ राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने निलंबित कर दिया है. साथ ही अलग से प्रपत्र (क) गठित करने की प्रक्रिया में कार्रवाई जारी है. दूसरी तरफ मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने उक्त शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. घटना के बाद शनिवार को विद्यालय में सामान्य रूप से पढ़ाई हुई. जबकि विद्यालय में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को बच्चों की उपस्थिति अधिक रही. प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में नामांकित बच्चों की कुल 531 संख्या में 152 बच्चों की उपस्थिति हुई है. उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध कर पढ़ाई को लेकर बच्चों को विद्यालय में भेजने के लिए अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन