Sitamarhi:नगर थाना में एसपी ने की लंबित कांडों की समीक्षा
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 21 Sep 2025 9:50 PM
उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं व पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र और प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
सीतामढ़ी. एसपी अमित रंजन ने रविवार को नगर थाना पहुंचकर थाना में लंबित मामलों की समीक्षा कर सभी उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं व पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र और प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया. वहीं, न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया. फरार चल रहे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी करने की बात कही. एसपी ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों से बारी बारी से केस के अनुसंधान व कार्रवाई को लेकर जानकारी ली. वहीं, समय पर केस के अनुसंधान की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










