Sitamarhi: रीगा के सौरव ने सेना में हासिल किया अधिकारी पद, परिवार और जिले का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन
Lieutenant Saurav Chaudhary from Sitamarhi commissioned in Indian Army Engineers Corps

अधिकारी बनने के बाद लेफ्टिनेंट सौरव चौधरी

सीतामढ़ी के सिंघोरवा गांव निवासी सौरव चौधरी ने भारतीय सेना के इंजीनियर्स कोर में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया है. सैन्य परिवार से जुड़े सौरव की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवा उनसे प्रेरणा ले रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र स्थित सिंघोरवा गांव के निवासी सौरव चौधरी ने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. भारतीय सेना के इंजीनियर्स कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त होकर उन्होंने अपने परिवार की सैन्य परंपरा को नई पहचान दी है.

सैन्य परिवार से है गहरा जुड़ाव

सौरव चौधरी ऐसे परिवार से आते हैं, जिसकी कई पीढ़ियां देश सेवा से जुड़ी रही हैं. उनके दादा स्वर्गीय सूबेदार (सेवानिवृत्त) चंदेश्वर चौधरी ने भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर में रहकर देश की सेवा की थी. वहीं उनके पिता सूबेदार संजीव कुमार वर्तमान में भारतीय सेना की कोर ऑफ सिग्नल्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उनकी माता पूनम चौधरी गृहिणी हैं.

बचपन से था सेना में जाने का सपना

परिवार के सैन्य वातावरण का प्रभाव सौरव चौधरी पर बचपन से ही रहा. प्रारंभिक शिक्षा के दौरान ही उनमें अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति के संस्कार विकसित हो गए थे. सेना की वर्दी के प्रति विशेष आकर्षण और परिवार से मिली प्रेरणा ने उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ाया. इसी संकल्प और मेहनत के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

सेना के इंजीनियर्स कोर से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार ने सौरव चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट सौरव चौधरी की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का संचार होगा. उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं को भी सशस्त्र बलों और राष्ट्रीय सेवाओं में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी.

सौरव चौधरी की इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन