सीतामढ़ी: तस्करी रोकने में अव्वल एसएसबी 51वीं बटालियन, स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्मिकों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News Ssb 51st battalion 14th raising day celebration guard of honour

दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अधिकारी

Sitamarhi News: एसएसबी 51वीं बटालियन का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कमांडेंट ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 51वीं बटालियन सीतामढ़ी-II का 14वां स्थापना दिवस वाहिनी मुख्यालय में बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. समारोह का शुभारंभ अतिथि और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इस अवसर पर 18 से 23 मई तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया.

कमांडेंट ने लिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुनाया महानिदेशक का संदेश

समारोह के दौरान कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने भव्य परेड की सलामी लेते हुए गार्ड ऑफ ऑनर लिया. इसके बाद उन्होंने महानिदेशक, एसएसबी नई दिल्ली द्वारा भेजे गए बधाई और शुभकामना संदेश को बलकर्मियों के समक्ष पढ़कर सुनाया. महानिदेशक ने अपने संदेश में सभी कार्मिकों और उनके परिजनों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का आयोजन

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अंतर समवाय क्रिकेट टूर्नामेंट, रस्सा-कस्सी, महिलाओं व बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़ और फ्रॉग रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसके साथ ही जवानों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सामाजिक सरोकार के तहत एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया.

तस्करी रोकने और चुनावी ड्यूटी में वाहिनी का रहा महत्वपूर्ण योगदान

कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 51वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर मुस्तैदी से तैनात रहकर मादक पदार्थों की तस्करी, जाली मुद्रा, वन्य जीव अपराध, अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी को रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है. इसके अलावा, वाहिनी की समवायों ने बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में चुनाव ड्यूटी तथा अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में भी उत्कृष्ट योगदान दिया है. समापन पर विजेताओं को पुरस्कार और उत्कृष्ट काम करने वाले कार्मिकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन