सीतामढ़ी: नेपाल की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, परिहार पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News Bihar parihar police arrested youth for raping nepalese woman on pretext of marriage

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sitamarhi News: नेपाल की युवती को शादी और मोबाइल का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. परिहार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता को अल्पावास गृह भेजा गया है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी के परिहार से मो. दुलारे की रिपोर्ट

Sitamarhi News: थाना क्षेत्र के मोक्करी टोल में एक विदेशी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता पड़ोसी देश नेपाल के लौकहा पोटनिया गौर की रहने वाली है. युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परिहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक किशन पासवान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

बैरगनिया में हुई थी मुलाकात, मोबाइल और शादी का दिया झांसा

पुलिस को दिए बयान में नेपाल की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी किशन पासवान से बैरगनिया में हुई थी. इसके बाद आरोपी ने उसे मोबाइल खरीद कर देने और शादी करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. वह युवती को अपने साथ रखकर लगातार उसका शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) करता रहा.

जाति का हवाला देकर शादी से मुकरा आरोपी, पीड़िता पहुंची थाने

जब युवती ने किशन पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपनी बात से पलट गया. उसने जाति का हवाला देते हुए विदेशी युवती से शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए स्थानीय पुलिस का दरवाजा खटखटाया और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

सुरक्षा के लिए अल्पावास गृह भेजी गई पीड़िता, आरोपी गया जेल

फिलहाल विदेशी मूल की पीड़िता को सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए जिला मुख्यालय स्थित अल्पावास गृह में रखा गया है. परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन