सीतामढ़ी: अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती

Published by : Aniket Kumar Updated At : 25 May 2026 12:05 PM

विज्ञापन

बुलडोजर एक्शन के दौरान पुलिस बल और ग्रामीण

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के कपरोल गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. जमीन विवाद को लेकर वर्षों से कोर्ट में मामला चल रहा था. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र स्थित कपरोल गांव में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जमीन को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हलचल और तनाव का माहौल बना रहा.

हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है. लंबे समय से विवादित जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत थी, जिसके बाद कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था.

जमीन विवाद को लेकर चल रही थी कानूनी लड़ाई

जानकारी के मुताबिक कपरोल गांव निवासी अब्दुल कयूम अंसारी की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था. इस मामले को लेकर वर्षों से कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. निचली अदालत और बाद में पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन हरकत में आया.

विरोध के बीच जारी रही कार्रवाई

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. कुछ लोगों और महिलाओं ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित रखा. प्रशासनिक निगरानी में अवैध निर्माण को हटाने का काम पूरा किया गया.

भारी पुलिस बल रहा तैनात

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर रीगा थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. अंचलाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी करते रहे.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन