सीतामढ़ी: कब्र खोद कर युवती का शव निकाल ले गयी पुलिस, मां ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

शव निकालते लोग और पुलिस
Sitamarhi News: सीतामढ़ी के बेलसंड में मां के गंभीर आरोप के बाद कब्र से निकाला गया किशोरी का शव. जानिए कैसे तीन अप्रैल की रात दुष्कर्म के बाद हत्या की इस वारदात को छुपाने के लिए जबरन शव दफनाने का आरोप लगा है. पढे़ं पूरी खबर…
सीतामढ़ी से तुसीम कुमार सोलंकी की रिपोर्ट
Sitamarhi News: बेलसंड थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक बेबस मां ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या कर शव को चुपचाप दफनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई और शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी. इस शिकायत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
फंदे से लटका मिला बेटी का शव
महिला द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते तीन अप्रैल को वह खेत में काम करने गई थी. रात करीब 10:30 बजे जब वह घर वापस लौटी, तो अपनी बेटी को दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ पाया. मां का सीधा आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे.
बिना सहमति कब्रिस्तान में दफनाया शव
पीड़िता की मां ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के अगले ही दिन सभी आरोपियों ने उसकी सहमति और मर्जी के बिना जबरन शव को सुन्नरपुर कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया. बेलसंड थानाध्यक्ष जंगो राम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. रविवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










