Sitamarhi Employee Transfer: कार्यहित में बदले गए 72 कर्मचारी, प्रखंडों से लेकर अंचलों तक की जिम्मेदारी बदली 

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi Employee Transfer Dm richi pandey transfers 72 clerical staff and administrative officers

समाहरणालय, सीतामढ़ी

Sitamarhi Employee Transfer: डीएम रिची पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से समाहरणालय संवर्ग के 72 लिपिकों और पदाधिकारियों का तबादला कर विभिन्न प्रखंडों,अंचलों और अनुमंडलों में नई तैनाती की है,जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को गति दी जा सके.

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Sitamarhi Employee Transfer: जिले के प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है.जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कार्यहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय संवर्ग के कुल 72 कर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है.इस स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक और संविदा लिपिक स्तर के कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है.सरकारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत के दीपक कुमार को जिला योजना, डुमरा प्रखंड के राकेश कुमार को जिला विकास और डुमरा अंचल के गोविंद कुमार को जिला नीलाम शाखा की जिम्मेदारी दी गई है.इसी प्रकार जिला निर्वाचन के रजनीश कुमार को डीसीएलआर सदर कार्यालय, जिला विकास के राशिद उल इस्लाम और जिला कोषागार के रोहित कुमार को डुमरा प्रखंड में स्थानांतरित किया गया है.

विभिन्न प्रखंडों और अंचलों के प्रभार में बदलाव 

इस व्यापक फेरबदल के तहत जिला विधि से प्रेम प्रकाश कुमार, जिला आपदा के दीपक कुमार व जिला योजना के विनोदानंद झा को अनुमंडल सदर भेजा गया है.जिला आपूर्ति के प्रकाश चंद्र का बथनाहा प्रखंड, डीसीएलआर सदर कार्यालय के राम विनय राम का बोखड़ा प्रखंड और डुमरा अंचल के शैलेंद्र कुमार सिंह का बेलसंड प्रखंड में तबादला हुआ है.इसके अतिरिक्त जिला पंचायत के नरेंद्र प्रसाद चौधरी अब परसौनी प्रखंड, सुरेंद्र कुमार चोरौत प्रखंड और हरिशंकर ओझा बाजपट्टी अंचल में अपनी सेवा देंगे.अनिल कुमार चौधरी को बैरगनिया अंचल, रविन्द्र कुमार को बेलसंड अंचल, रामरेखा राम को पुपरी अंचल और विनोद कुमार चौधरी को रीगा अंचल में पदस्थापित किया गया है.

प्रखंडों और अनुमंडलों में बड़े स्तर पर फेरबदल 

स्थानांतरण सूची के मुताबिक बाजपट्टी के राकेश कुमार, पुपरी के राजू कुमार भंडारी और रीगा के प्रशांत कुमार को रून्नीसैदपुर प्रखंड भेजा गया है.कुंदन कुमार और प्रदीप कुमार का बाजपट्टी प्रखंड, जबकि सद्दाम हुसैन और बाबूलाल चौधरी का मेजरगंज प्रखंड में तबादला हुआ है.विशाल कुमार, खुर्शीद अंसारी और रामचंद्र राय को रीगा प्रखंड की कमान मिली है.नवीन कुमार झा को सोनबरसा, शेख शहाबुद्दीन को सुप्पी, जबकि अनमोल कुमार और अद्यानंद कुमार को नानपुर प्रखंड भेजा गया है.अशोक कुमार वर्मा रुन्नीसैदपुर अंचल, कामेश बथनाहा अंचल, राम उदार मंडल बोखड़ा अंचल और गौरव कुमार बैरगनिया अंचल भेजे गए हैं.वसी अख्तर और उमेश मुखिया को मेजरगंज अंचल, शिव कुमार लाल कर्ण और दिनेश कुमार सिंह को परसौनी अंचल, सागर कुमार को रीगा अंचल तथा मनीष बाबू विश्ववादी को सुरसंड अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.प्रमोद कुमार साह को डुमरा अंचल और कलामुद्दीन आलम व रोस्ताज अंसारी को चोरौत अंचल में तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: पुनौरा धाम के विकास को पंख, नगर निगम समेत 299.32 वर्ग किमी क्षेत्र की बदली जाएगी सूरत

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन