sitamarhi news : राजस्व के मामलों के निष्पादन में कोताही पर तय होगी जिम्मेदारी : डीएम

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Apr 2025 8:59 PM

विज्ञापन

समाहरणालय में सोमवार को डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित कार्यों एवं नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

डुमरा. समाहरणालय में सोमवार को डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित कार्यों एवं नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें. बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन का डिस्पोजल, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-टू, भू-समाधान, कोर्ट केस, एलपीसी, ई-मापी, विभिन्न योजनाओं से संबंधित भूमि की आवश्यकता, पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता एवं सीमांकन से संबंधित विभिन्न अंचलों द्वारा निष्पादित कार्यों की समीक्षा की गयी. निर्देश दिया गया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी. पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि की उपलब्धता से संबंधित अंचलवार सभी सीओ के साथ समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जहां विवाद है वहां समन्वय के साथ कार्य करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही डीएम ने निर्देश दिया गया कि अगले एक सप्ताह में सभी लंबित मामलों का निष्पादन तीव्र गति से नियमानुसार करना सुनिश्चित किया जाए. — लंबित नीलाम पत्र वादों को शीघ्र करे निष्पादित नीलाम पत्र वाद की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि बैंकों व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक नीलाम पत्र वादों के मामले का निष्पादन करें. डीएम ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने का निर्देश दिया. निर्देश दिया कि संबंधित सभी पदाधिकारी अपने अधीन न्यायालय में प्राप्त आवेदन एवं अभिलेख को रजिस्टर-9 एवं 10 से मिलान करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों की प्रतिदिन सुनवाई करने व प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली का कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी जिला स्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्गत वारंट, प्राप्त आपत्तियां व नोटिस तामिला के लिए लंबित मामलों के संबंध में भी अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही बड़े बकायदारो की सूची बनाकर उनके विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर अपर समाहर्ता संदीप कुमार व नीलम पत्र अधिकारी अभिराम त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन