Sitamarhi : सोनार बाजार पर धूमधाम से हो रही है संतोषी माता पूजनोत्सव की तैयारी

Published by : FANINDRA KUMAR JHA Updated At : 27 Nov 2025 4:37 PM

विज्ञापन

पांच दिसंबर से संतोषी माता पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा.

विज्ञापन

रीगा.

प्रखंड क्षेत्र के बुलाकीपुर पंचायत के सोनार बाजार चौक स्थित मंदिर परिसर में आगामी पांच दिसंबर से संतोषी माता पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा. इसको लेकर तैयारी जोरों पर है. पूजा समिति के अध्यक्ष मंतोष सिंह, कोषाध्यक्ष पप्पू गुप्ता व विनय गुप्ता समेत अन्य लोगों ने बताया कि सोनार बाजार पर आगामी 10 वर्षों से प्रतिमा स्थापित कर संतोषी माता की पूजा की जाती है. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व वृंदावन से पधारे आचार्यों द्वारा प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन होगा. कहा कि इस आयोजन में जिला के विभिन्न प्रखंडों समेत पड़ोसी देश नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. आयोजन समिति द्वारा दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम, भोजन, पानी, शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
FANINDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By FANINDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन