ठनका गिरने से एक की मौत, चार युवक बुरी तरह से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ठनका गिरने से एक की मौत, चार युवक बुरी तरह से जख्मी

कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा पंचायत स्थित मुरहादीह गांव में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं, चार युवक बुरी तरह से झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मेजरगंज में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

सोनबरसा. कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा पंचायत स्थित मुरहादीह गांव में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं, चार युवक बुरी तरह से झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मेजरगंज में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर गांव के आधा दर्जन से अधिक युवक गांव के बगल में ही भारत सीमा सीमा पर भैंस चरा रहा था. इसी बीच ठनका गिरने से पांच युवक झुलस कर बेहोश होकर गिर गए. कुछ युवकों द्वारा हल्ला करने पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मेजरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान गांव के वार्ड नंबर दो निवासी उमेश राय के 14 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है. वहीं, इलाजरत युवकों में सियाराम राय के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार राय, कमल साह के 13 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, सुरेंद्र साह के 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार व गणेश साह के 13 वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार शामिल है. मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष सेंटू कुमार व पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय नारायण राय ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन