बागमती नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचीं 551 कन्याएं, नौ दिनों तक होगा धार्मिक आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कलश शोभायात्रा में शामिल कन्यायें.

सीतामढ़ी के रननी सैदपुर प्रखंड में 551 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली, जिससे भक्तिमय माहौल बन गया. इसी के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री नव चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के भनसपट्टी पेट्रोल पंप के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को नौ दिवसीय "श्री श्री 108 श्री नव चंडी महायज्ञ" का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में 551 कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं. कन्याएं यज्ञ स्थल से कटौझा स्थित बागमती नदी के उत्तरवाहिनी घाट पहुंचीं और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचीं.

फोटो -- कलश शोभायात्रा में शामिल कुॅआरी कन्यायें. | Prabhat Khabar Network

Runni Saidpur News: 551 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

फोटो -- कलश शोभायात्रा में शामिल कुॅआरी कन्यायें. | Prabhat Khabar Network

कलश शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा. वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक जयघोष के बीच कन्याओं ने बागमती नदी से कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद शोभायात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गई.

गोपालगंज से पहुंचे अजय दास जी महाराज

यज्ञ स्थल पर गोपालगंज जिले से पहुंचे श्री श्री 108 श्री अजय दास जी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान शुरू कराया गया. उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

रामधुन, रासलीला और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन

पूजा समिति के अध्यक्ष रवि कुमार यादव, महेश दास, रामबाबू दास एवं श्याम बाबू दास ने बताया कि महायज्ञ के दौरान रामधुन, रासलीला और श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया

महायज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है. पेयजल, बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है.

वैदिक मंत्रों और धार्मिक जयघोष से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

यज्ञ स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार, रामधुन और धार्मिक जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है. आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, STET 2026 आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस


विज्ञापन
Rakesh Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन