सीतामढ़ी के महात्मा बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीएड सत्र 2026-28 का शुभारंभ

उपस्थित शिक्षक व छात्र-छात्राएं
सीतामढ़ी के महात्मा बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीएड सत्र 2026-28 का शुभारंभ हो गया है. समारोह में नए प्रशिक्षुओं का स्वागत किया गया और उन्हें एक कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार शिक्षक बनने के महत्व पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में बैग और यूनिफॉर्म का वितरण भी किया गया.
Sitamarhi News: शहर के ध्रुव नगर पंचमाइल स्थित महात्मा बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को बीएड सत्र 2026-28 के नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया. विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आयोजित समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई.
समारोह में नव नामांकित प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया गया.
जिम्मेदार शिक्षक बनने पर दिया गया जोर
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. झुब किशोर महतो के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एस.पी. दुबे ने की.
उन्होंने कहा कि बीएड प्रशिक्षण केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार शिक्षक बनने की प्रक्रिया है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने की अपील की.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर वक्ताओं ने रखे विचार
कार्यक्रम को डॉ. नेहा कुमारी, संदीप कुमार त्रिपाठी, डॉ. विमला राय, हरिभजन चौधरी, डॉ. प्रेमचंद कुमार, डॉ. विकास कुमार ठाकुर, मुन्ना कुमार, रंजन कुमार झा और आनंद मोहन कुमार ने भी संबोधित किया.
वक्ताओं ने प्रशिक्षुओं को शिक्षक के दायित्व, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा भविष्य में उत्कृष्ट शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया.
विद्यार्थियों को मिला बैग और यूनिफॉर्म
समारोह के दौरान नव नामांकित प्रशिक्षुओं के बीच महाविद्यालय की ओर से बैग और यूनिफॉर्म का वितरण भी किया गया.
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुस्तकालय प्रभारी कृष्ण भूषण सिंह, एकाउंटेंट रविंद्र कुमार रवि तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारी रवि कुमार, विपिन कुमार, शिवजी ठाकुर, नानूदन कापर, लाल बाबू चौधरी, पप्पू कापर और राजदेव मेहतर का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और प्रशिक्षु उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










