ePaper

बिहार में खौफनाक मर्डर, पहले युवक को दमभर पीटा फिर नाखून उखाड़ा, करंट लगा कर दी हत्या, परिजनों ने हत्यारे के घर पर ही जला दी लाश

Updated at : 08 Apr 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News| Jamia Millia Islamia student murdered in Bihar

सांकेतिक तस्वीर

बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक की मर्डर चर्चा का विषय बन गया है. उस युवक की हत्या करने से पहले दमभर पीटा गया, फिर नाखून उखाड़ा गया, इसके बाद करंट लगा कर मार दिया गया. इस घटना से आक्रोशित गांव वालों ने परिजनों के साथ मिलकर हत्यारे के घर पर ही लाश को जला दी.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक को खौफनाक मौत दी गई है. (Murder) हत्या से पहले युवक को इतनी यातनाएं दी गईं, जिसे सुनकर आप सिहर उठेंगे. यह घटना सीतामढ़ी जिले की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या लव अफेयर के चक्कर में की गयी है. इस घटना के बाद मृत युवक के परिजनों ने आरोपियों के घर के बाहर ही लाश जला दी.

सीतामढ़ी में खौफनाक मर्डर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के धर्मबना रसलपुर गांम में राज भजन कुमार नाम के एक शख्स की हत्या हुई है. राम भजन का प्रेम प्रसंग एक लड़की से चल रहा था. मृतक कोचिंग चला रहा था. आरोप है कि कोचिंग चलाने वाले राम भजन को लड़की पक्ष के लोग सोमवार की रात अगवा कर कही ले गए थे. गांव वालों का कहना है कि राम भजन की हत्या से पहले उसके नाखून उखाड़ लिए गए. फिर उसको रॉड से दमभर पीटा गया, इसके बाद करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गयी. सोमवार की रात राम भजन की हत्या के बाद मंगलवार की सुबह इसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी मिलने के बाद गांव वाले राम भजन के घर के बाहर जमा हो गए. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के घर के बाहर राम भजन के शव का दाह-संस्कार कर दिया. घटना के बाद से गांव में तनाव है. मीडिया रिपोर्ट में प्रशिक्षु डीएसपी सह डुमरा थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आ रही है. हालांकि, अभी तक मृतक युवक के घरवालों की तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Also Read: Road Accident: नवादा में ट्रैक्टर ने एक शिक्षक को कुचला, घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन