सीतामढ़ी: चोरौत सीएचसी में 41 गर्भवती महिलाओं की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाएं

Author Arun kumar chou|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच करते डॉ अर्जुन कुमार एवं अन्य

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीतामढ़ी के चोरौत सीएचसी में 41 गर्भवती महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में महिलाओं की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाएं व पोषण संबंधी सलाह दी गई.

विज्ञापन

Pregnant Women Health Checkup: सीतामढ़ी जिला अंतर्गत चोरौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में क्षेत्र की 41 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई. अभियान का मुख्य उद्देश्य समय पर जांच कर गर्भावस्था के दौरान होने वाले संभावित जोखिमों की पहचान करना और सुरक्षित प्रसव को सुनिश्चित करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें.. SKMCH से मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का खेल? वायरल लिस्ट ने मचाई हलचल

ब्लड प्रेशर से लेकर एचआईवी तक की हुई मुफ्त जांच

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन कुमार की देखरेख में महिलाओं के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई. इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और एचआईवी जैसी जरूरी पैथोलॉजिकल जांचें मुफ्त में की गईं. डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इन बीमारियों का पता चलने से जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें.. वैशाली के महुआ एसडीपीओ पर गिरेगी गाज, डीआइजी ने की विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा

पोषण की दी गई सलाह, बांटी गई जरूरी दवाएं

जांच के बाद सभी लाभार्थी महिलाओं को बेहतर पोषण, सुरक्षित प्रसव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी परामर्श दिए गए. इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र की ओर से महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई.इस मौके पर बीसीएम पंकज कुमार, एएनएम रिचा कुमारी, अंजनी कुमारी, रूपकला कुमारी, संजय कुमार, एलटी धीरज कुमार, विवेकशील और डाटा एंट्री ऑपरेटर राजू कुमार समेत कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन