परसौनी में बाइक सवार युवक ने चार बच्चों को रौंदा, एक बच्ची की मौत, तीन घायल

Updated at : 26 Feb 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
परसौनी में बाइक सवार युवक ने चार बच्चों को रौंदा, एक बच्ची की मौत, तीन घायल

जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के बेलसंड-परसौनी मुख्य मार्ग स्थित धुरवार गांव के समीप बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे नशे में धुत बाइक सवार युवक ने चार बच्चों को ठोकर मार दिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/परसौनी. जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के बेलसंड-परसौनी मुख्य मार्ग स्थित धुरवार गांव के समीप बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे नशे में धुत बाइक सवार युवक ने चार बच्चों को ठोकर मार दिया. जिसमें एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक बच्ची गंभीर रूप घायल है. उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. वहां स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. इसके अलावा दो बच्चे को आंशिक छोटे आयी है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. मृत बच्ची की पहचान परसौनी मैलवार पंचायत अंतर्गत धुरवार गांव वार्ड नंबर दो निवासी मो मोजाहिम की आठ वर्षीय पुत्री अलसाफा खातून के रूप में हुई है. जबकि गंभीर रुप में घायल बच्ची की पहचान धुरवार गांव की दरक्शा खातून(नौ वर्ष) के रुप मे हुई है. आंशिक रूप घायल बच्चे मो शहंशाह (छह वर्ष) व मरियम खातून के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय दल-बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया. प्रत्यक्षदर्शियों, ने बताया कि उक्त बाइक चालक तेज रफ्तार में परसौनी के तरह जा रहा था. इसी दौरान बच्चों को ठोकर मार दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घनाग्रस्त बाइक जब्त कर लिया गया है. बाइक चालक को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल चालक की पहचान नही हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन