Sitamarhi: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने मतगणना स्थल का लिया जायजा
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 21 Sep 2025 9:56 PM
आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम रिची पांडेय ने रविवार को अधिकारियो के साथ सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआईटी) का स्थलीय निरीक्षण किया.
डुमरा. आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम रिची पांडेय ने रविवार को अधिकारियो के साथ सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआईटी) का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईवीएम संग्रहण केंद्र, मतगणना हॉल, स्ट्रांग रूम व विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया. उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा एवं सुव्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट किया कि मतगणना केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तीन पंक्ति वाली तैनाती व संवेदनशील क्षेत्रों की राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग किया जायेगा. डीएम ने मतगणना केंद्र स्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि भीड़भाड़ एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हो. साथ ही मतगणना हॉल में विद्युत आपूर्ति, पीने के पानी, शौचालय व आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. इस मौके पर उप निर्वाचन अधिकारी डॉ विपिन कुमार समेत सभी निर्वाची अधिकारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










