सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से लगी कतार

Updated:
विज्ञापन

सावन मास के तीसरे सोमवार पर सीतामढ़ी के शिवालयों में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला. भक्तों ने बारिश की परवाह न करते हुए बोल बम के नारे लगाते हुए जलाभिषेक किया. नागेश्वरनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सावन मास के तीसरे सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह से ही श्रद्धालु बारिश, धूप और उमस भरी गर्मी की परवाह किए बिना बोल बम, हर-हर महादेव, ॐ नमः शिवाय और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष के साथ जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों की ओर निकल पड़े. पूरे दिन वातावरण भक्तिमय बना रहा.

Pupri News: नागेश्वरनाथ और पंचेश्वरनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से लगी कतार

फोटो - नगर के नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धालुओं , निरीक्षण करते एसडीओ, इओ  थानाध्यक्ष व अन्य .  | Prabhat Khabar Network
नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

शहर के प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ और पंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई.

यहां सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, कुएं के शुद्ध जल और बालगंगा के पवित्र जल से शिवलिंग का अभिषेक किया.

फल-फूल और बेलपत्र अर्पित कर की मंगल कामना

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, अक्षत, मधु, घी, भांग, आक, जहरकनईल के फूल-फल और कमल का फूल अर्पित कर परिवार के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की.

पूरा मंदिर परिसर और आसपास का इलाका दिनभर हर-हर बम-बम और ॐ नमः शिवाय के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा.

फोटो - नगर के नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धालुओं , निरीक्षण करते एसडीओ, इओ  थानाध्यक्ष व अन्य .  | Prabhat Khabar Network

ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में भी जुटी भारी भीड़

नागेश्वरनाथ मंदिर के अलावा क्षेत्र के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली.

नर्मदेश्वरनाथ महादेव, झझिहट स्थित रामेश्वरनाथ महादेव, धरमपुर-डुम्हारपट्टी के बीच स्थित बाबा धुर्जटीनाथ महादेव और भीमा मकलेश्वर स्थित बाबा मकलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं.

फोटो - नगर के नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धालुओं , निरीक्षण करते एसडीओ, इओ  थानाध्यक्ष व अन्य .  | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करते एसडीओ, इओ थानाध्यक्ष व अन्य

एसडीओ और पुलिस टीम ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन पूरी तरह मुस्तैद रहा.

एसडीओ गौरव कुमार, ईओ केशव गोयल और थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार पुलिस बल के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. मौके पर मंदिर समिति के सचिव डॉ. ओमप्रकाश और उमाशंकर चौधरी समेत कई कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहे.

यह भी पढ़ें: शिक्षक नहीं आते, फीस ज्यादा है या रिजल्ट अटका? 25 अगस्त से छात्रों की हर शिकायत सुनेगी सरकार


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन