सीतामढ़ी: उर्दू स्कूलों में शनिवार हाफ डे को लेकर असमंजस, गुरुवार को हाफ डे की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष व अन्य

बिहार के उर्दू स्कूलों में शिक्षा विभाग के हाफ डे लागू करने के आदेश पर शिक्षकों ने चिंता जताई है. जिन स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, वहां शनिवार को हाफ डे लागू होने से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस संबंध में गुरुवार को हाफ डे लागू करने के स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: बिहार स्टेट उर्दू टीचर्स एसोसिएशन और जिला उर्दू प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में उर्दू विद्यालयों में हाफ डे को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शिक्षा विभाग के शनिवार को हाफ डे लागू करने के आदेश पर चर्चा हुई. शिक्षक संघ ने शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी वाले उर्दू विद्यालयों में शनिवार की जगह गुरुवार को हाफ डे लागू करने के लिए स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से की.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार को बंद रहने वाले स्कूलों में शनिवार हाफ डे को लेकर असमंजस

बैठक की अध्यक्षता बिहार स्टेट उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमर मिस्बाही ने की, जबकि संचालन कलीम अख्तर शफीक ने किया.

शिक्षकों ने बताया कि राज्य के कई उर्दू विद्यालयों और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विद्यालयों में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रहती है. ऐसे विद्यालयों में पहले गुरुवार को हाफ डे की व्यवस्था थी.

शिक्षा विभाग के नए आदेश में सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे करने का निर्देश दिया गया है. संघ का कहना है कि शुक्रवार को बंद रहने वाले विद्यालयों के लिए आदेश में स्थिति स्पष्ट नहीं है.

गुरुवार को हाफ डे करने की मांग

प्रदेश अध्यक्ष कमर मिस्बाही ने कहा कि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी वाले उर्दू विद्यालयों में शनिवार की जगह गुरुवार को हाफ डे किया जाना चाहिए.

संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की, ताकि विद्यालयों और शिक्षकों के बीच बनी असमंजस की स्थिति दूर हो सके.

शिक्षक संघ ने बैठक में बनाई रणनीति

बैठक में उर्दू विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा विभाग के नए निर्देश पर विस्तार से चर्चा की गयी. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने से विद्यालयों में हाफ डे को लेकर बनी स्थिति दूर होगी.

ये रहे मौजूद

बैठक में प्रो. सनाउल्लाह, जिला उर्दू प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद फहमी, मोहिबुल्लाह खान, मो. शाहनवाज अंसारी, मो. जुनैद अंसारी, मो. मजहर आलम, मो. असगर अली, मो. फैसल अतिक, मो. शारिक अनवर उस्मानी, मो. हसरत अली, मो. जफीर आलम, मो. फखरुल हसन, मो. साकिब, मो. दानिश और मो. अबुल हसन समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बिजली बिल अपडेट कराने के चक्कर में गंवाए 3.95 लाख, साइबर पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन