परिहार में पानी भरे गड्ढे से नेपाली युवक का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 9:06 PM
थाना क्षेत्र के मसहा गांव के सरेह में रविवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.
परिहार. थाना क्षेत्र के मसहा गांव के सरेह में रविवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है. मृतक की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत समसी वार्ड नंबर सात निवासी सुभाष चंद्र लाल कर्ण के पुत्र 16 वर्षीय पुत्र आशीष कर्ण के रूप में हुई है. बताया गया है कि आशीष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. विगत पांच वर्षों से उसका इलाज चल रहा था. अनुमान है कि वह सरेह की ओर शौच के लिया गया हो. इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह सरेह की ओर गए लोगों की नजर पानी भरे गड्ढे में उपलाते शव पर पड़ी. इसके बाद शव को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










