ePaper

Sitamarhi: गोली से लहूलुहान स्कूल संचालक की हालत नाजुक

Updated at : 21 Sep 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Sitamarhi: गोली से लहूलुहान स्कूल संचालक की हालत नाजुक

रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा हैदरा मिल के पास शनिवार रात गोली लगने से बुरी तरह लहूलुहान निजी स्कूल संचालक शिवम कुमार उर्फ विक्रम सिंह(26 वर्ष) पिता विजय ओझा की हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा हैदरा मिल के पास शनिवार रात गोली लगने से बुरी तरह लहूलुहान निजी स्कूल संचालक शिवम कुमार उर्फ विक्रम सिंह(26 वर्ष) पिता विजय ओझा की हालत नाजुक बनी हुई है. देर रात शहर के निजी अस्पताल से उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. वहां से भी आइजीआइएमएस, पटना रेफर किया गया. वहां अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष(आइसीयू) में इलाज रहा है. चिकित्सक के मुताबिक, युवक के सिर के दाहिने तरफ गोली लगी है, जो बांये तरफ से निकल गयी. घटना को लेकर अबतक जख्मी युवक के परिजन की ओर से थाना में कोई बयान अथवा आवेदन नहीं दिया गया है. अस्पताल में पहुंंचे परिजन व ग्रामीण बदमाशों के द्वारा गोली मारने की बात कह रहे हैं. शिवम के कुछ परिचितों का कहना है कि शिवम शनिवार की शाम करीब सात बजे बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव स्थित घर से शहर के रिंग बांध स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित आरएसएस की बैठक में भाग लेने आ रहा था. हैदरा मिल के पास डायल 112 पुलिस टीम ने खून से लथपथ अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. इसके बाद परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गये. उधर, पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा पिस्टल व गोली(पिचका हुआ) व युवक की बाइक बरामद किया है.

सड़क किनारे लॉक थी बाइक, पॉकेट से चाबी बरामद

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने घटना के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि घटनास्थल से पिस्टल बरामद हुआ है, जिस पर खून का धब्बा पाया गया है. वहीं, युवक की बाइक सड़क किनारे खड़ी व लॉक अवस्था में मिली, जिसकी चाबी उसके पॉकेट से प्राप्त हुई है. उसका बैग एवं मोबाइल फोन भी मौके से बरामद हुआ है. बरामद सामग्रियों एवं घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए प्रथमदृष्टया यह घटना आत्मघाती प्रतीत होती है तथापि घटनाक्रम के सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन