सुरसंड में मालवाहक टेंपो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 16 Jun 2025 9:59 PM

विज्ञापन

थानांतर्गत बनौली चौक के समीप एनएच 227 पर सोमवार की देर शाम बाइक व मालवाहक टेंपो की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

सुरसंड. थानांतर्गत बनौली चौक के समीप एनएच 227 पर सोमवार की देर शाम बाइक व मालवाहक टेंपो की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक सुनील मुखिया (19 वर्ष) थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर वार्ड संख्या दो निवासी विंदेश्वर मुखिया का पुत्र था. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अनिबंधित बाइक पर सवार हो गांव के ही छोटन मुखिया के पुत्र रूपेश कुमार (18 वर्ष) के साथ सुरसंड बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी बीच वीरपुर-मलाही की ओर से आ रही बीआर 30जीए 6291 नंबर की मालवाहक टेंपो हाइवे पर बाइक से टकरा गया. जिसमें बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस दौरान वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय व प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव व जख्मी युवक को सीएचसी ले गये. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ लालू कुमार ने सुनील को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी रूपेश को प्राथमिक उपचार के बाद सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. संवाद प्रेषण तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की कागजी प्रक्रिया कर रही थी. घटना के बाद चालक टेंपो को छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेवार टेंपो व बाइक को जब्त कर थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन