यौन शोषण का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
बाजपट्टी. नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रतवारा पंचायत के विशनपुर गांव निवासी मोहम्मद आरजू के रूप में की गई है. बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का मुकदमा बाजपट्टी थाने में दर्ज करायी थी. इसी घटना के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद आरजू को बोखरा थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर से उसे गिरफ्तार किया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है. बताया गया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को नशा का दवाई खिलाकर जयपुर ले गया था और वही उसके साथ यौन शोषण किया था. किसी प्रकार पीड़ित नाबालिग लड़की वहां से भागी और बाजपट्टी थाने में मामला दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










