भारत की अनमोल संस्कृति पर कार्यशाला का आयोजन

Updated at :21 Jul 2016 5:22 AM
विज्ञापन
भारत की अनमोल संस्कृति पर कार्यशाला का आयोजन

सीतामढ़ी : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के तत्वावधान में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को भारत की अनमोल संस्कृति के विभिन्न पक्षों से नयी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में भारतीय मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के तत्वावधान में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को भारत की अनमोल संस्कृति के विभिन्न पक्षों से नयी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कार्यशाला में भारतीय मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति की स्थापना एवं विकास के लिए संगीत, संस्कृति, रंगमंचीय कार्यक्रम-शास्त्रीय नृत्य, नाटक, लोक नृत्य, लोग संगीत, निबंध, लेखन व प्रश्न मंच आदि विभिन्न कला विधाओं के संवर्धन के लिए विभिन्न कला विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है. आयोजन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन