निदेशक ने छात्रों को सम्मानित किया

Updated at :17 Jul 2016 7:17 AM
विज्ञापन
निदेशक ने छात्रों को सम्मानित किया

डुमरा : 28 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेक्रेड हर्ट स्कूल, नाहर चौक, डुमरा के तीन छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सफल रहे. स्कूल में शनिवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर निदेशक क्रिस्टोफर राज व प्राचार्या मेरी एन राय ने तीनों छात्रों को पुरस्कृत किया. जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले […]

विज्ञापन

डुमरा : 28 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेक्रेड हर्ट स्कूल, नाहर चौक, डुमरा के तीन छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सफल रहे. स्कूल में शनिवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर निदेशक क्रिस्टोफर राज व प्राचार्या मेरी एन राय ने तीनों छात्रों को पुरस्कृत किया. जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल के 18 छात्रों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर निदेशक व प्राचार्या ने कहा कि हर प्रतियोगिता का अपना एक अलग महत्व है. ताइक्वांडो आत्म सुरक्षा का एक बेहतर हुनर है. इसमें अब छात्राएं भी रुचि ले रही है.

ये छात्र हुए सम्मानित : राज्य स्तर पर पुरस्कृत सत्यम कुमार, अंकित कुमार सिन्हा व रौशन कुमार के अलावा जिला स्तर पर पुरस्कृत सुशोभित राज, विकास, हेमंत राज, सौरभ कुमार, नीरज कुमार, युसुफ पाली, हिमांशुु राज, आदित्य श्रीवास्तव, एहशान हरसाद, हसन रजा, सत्यमजीत, उत्कर्ष, प्रियांशु कमार झा व जय कुमार सोनी समेत अन्य छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर क्लॉरेंस नेल्सन, मुकुल वर्मा, शिवेंद्र कुमार, नवल किशोर व अमरेश झा भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन