रात को सो नहीं पा रहे लोग

Updated at :16 Jul 2016 5:39 AM
विज्ञापन
रात को सो नहीं पा रहे लोग

बिजली संकट. गरमी में बिजली की कमी से परेशानी बढ़ी बिजली कब दगा देगी कहना है मुश्किल फ्यूज खराब होने से वार्ड चार के कई उपभोक्ताओं की बिजली गुल सीतामढ़ी : गरमी के चलते हर कोई परेशान हैं. इससे बचने के लिए लोग अपने स्तर से तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, फिर भी राहत […]

विज्ञापन

बिजली संकट. गरमी में बिजली की कमी से परेशानी बढ़ी

बिजली कब दगा देगी कहना है मुश्किल
फ्यूज खराब होने से वार्ड चार के कई उपभोक्ताओं की बिजली गुल
सीतामढ़ी : गरमी के चलते हर कोई परेशान हैं. इससे बचने के लिए लोग अपने स्तर से तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है. बिजली की कम आपूर्ति से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है.
शहर व जिला मुख्यालय,डुमरा के विभिन्न मोहल्लों के अधिकांश लोग पर्याप्त बिजली की आपूर्ति के अभाव में रात में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं. कहने के लिए क्षेत्रवार बिजली आपूर्ति को रोस्टर जारी किया गया है, पर ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है. शहर के प्रतापनगर के राकेश कुमार, रघुनाथपुरी के मोहन राउत व महंत साह चौक के शैलेश कुमार समेत अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि खास कर रात्रि में बिजली कब दगा दे देगी, यह कहना मुश्किल है. रात में लाइन कटने पर बेचैनी महसूस होने लगती है. पसीने से तर-बतर हो जाते हैं.
सरकार अपने उस वादे पर अब तक खरी नहीं उतर सकी है, जिसमें कहा गया था कि 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जायेगी. डुमरा के सुमन कुमार सिन्हा व अन्य ने बताया कि दो दिन पूर्व कुमार चौक स्थित ट्रांसफॉर्मर से फ्यूज उड़ जाने के कारण वार्ड नंबर चार के कई उपभोक्ताओं के यहां बिजली आपूर्ति बंद हो गयी थी. उक्त मामूली खराबी को करीब 20 घंटे बाद विभाग द्वारा ठीक कराया गया. वह भी तब जब विभागीय अभियंता को आधा दर्जन लोगों ने दर्जन बार फोन पर शिकायत की.
बिजली की कमी से वायरलेस सेवा प्रभावित : पर्याप्त बिजली के अभाव में नगर स्थित महिला थाना का वायरलेस ठप हैं. फलत: सूचनाओं के आदान-प्रदान में कठिनाई हो रही है. ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर विद्यानंद राय ने बताया कि बिजली की कमी से बैट्री भी चार्ज नहीं हो पा रहा है. निजी मोबाइल से संबंधित थाना को सूचना देना व संग्रह करना पड़ रहा है. शुक्रवार को रून्नीसैदपुर थाना को 5, कन्हौली, पुपरी व सुप्पी सहायक थाना को एक-एक मैसेज देना था. मोबाइल से ही सूचना दिये.
22 की जगह 14 मेगावाट की आपूर्ति
रोस्टर हो रहा तैयार : विद्युत सहायक अभियंता अमर प्रकाश ने बताया कि शहर व डुमरा के साथ ही उसके आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति को 22 मेगावाट बिजली की जरूरत है. फिलहाल 13-14 मेगावाट ही मिल पा रही है. इसी कारण एक साथ आपूर्ति करने के बजाय रोस्टर तैयार किया गया है.
जिले के थानों को भी सूचना एकत्रित करने में हो रही परेशानी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन