रीगा में बेटे की गंड़ासे से काट हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jul 2016 5:04 AM
विज्ञापन

रीगा (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के रमनगरा समोधी टोला में बुधवार की रात एक पिता ने अपने बेटे की गंड़ासे से काट हत्या कर दी. घटना के बाद पिता रामधनी पटेल मौके से फरार हो गया. घटना के बारे में जिसने भी सुना, हैरान रह गया. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस […]
विज्ञापन
रीगा (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के रमनगरा समोधी टोला में बुधवार की रात एक पिता ने अपने बेटे की गंड़ासे से काट हत्या कर दी. घटना के बाद पिता रामधनी पटेल मौके से फरार हो गया. घटना के बारे में जिसने भी सुना, हैरान रह गया. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस पिता ने बेटे को 14 साल तक पाला-पोसा, उसकी हत्या कैसे कर दी. इस बाबत मृतक चंदन कुमार के चाचा शंभु पटेल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें रामधनी पटेल को आरोपित किया गया है.
क्या है पूरा मामला. प्राथमिकी के अनुसार, रामधनी का घर व दालान कुछ ही दूरी पर है. रात में रामधनी व उसके भाई शंभु पटेल दालान पर थे. शंभु ने देखा
रीगा में बेटे की…
कि रामधनी हाथ में गंड़ासा लेकर घर की ओर चला. वह समझ नहीं पाया कि उसके भाई की मंशा क्या है. शंभु जब घर पहुंचा तो चीख-पुकार सुनाई दी. कुछ ही क्षण बाद उसे पता चल गया कि रामधनी अपने बड़े बेटे चंदन की गरदन काट कर फरार हो गया है. शंभु ने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद चंदन की बहन रोशनी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था. वह काफी डरी हुई थी. उसने चाचा से कहा कि पापा ने भाई को गंड़ासे से काट डाला है. रोशनी ने बताया कि भाई की हत्या कर उसके पिता ने धमकी दी कि इसी तरह एक-एक कर सभी को काट देंगे.
अब जाने घटना का कारण
चंदन 10 वीं कक्षा में पढ़ता था. उसका पिता पढ़ाई में कोई मदद नहीं करता था. चंदन की पढ़ाई का पूरा खर्च उसके मामा वहन करते थे. रामधनी, चंदन से कहता था कि मामा जो भी पैसा देते हैं वह उसे दे दे. इस बात को लेकर रामधनी को दुख था कि चंदन उसे पैसा क्यों नहीं देता है. इसके चलते वह बराबर आक्रोश में रहता था. मामा की पढ़ाई में मदद करना चंदन की मौत का कारण बनेगा, किसी को पता नहीं था.
रमनगरा के समोधी टोला की घटना
मामा उठाते थे बेटा चंदन की पढ़ाई का खर्च
मामा के दिये पैसे की मांग करता था पिता
आरोपित बोला, एक-एक कर सबको काट देंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










