घटना भारत-नेपाल सीमा के भिठ्ठा बॉर्डर की

Updated at :18 Apr 2016 2:04 AM
विज्ञापन
घटना भारत-नेपाल सीमा के भिठ्ठा बॉर्डर की

सुरसंड (सीतामढ़ी) : भारत-नेपाल सीमा के भिठ्ठा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान व स्थानीय ग्रामीणों के बीच रविवार की सुबह झड़प हो गयी. एसएसबी के लाठी चार्ज से घायल ग्रामीणों के समर्थन में स्थानीय लोगों ने भिठ्ठा मोड़ चौक पर टायर जला कर सड़क जाम करने के बाद एसएसबी के चेक पोस्ट सीतामढ़ी में एसएसबी […]

विज्ञापन

सुरसंड (सीतामढ़ी) : भारत-नेपाल सीमा के भिठ्ठा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान व स्थानीय ग्रामीणों के बीच रविवार की सुबह झड़प हो गयी. एसएसबी के लाठी चार्ज से घायल ग्रामीणों के समर्थन में स्थानीय लोगों ने भिठ्ठा मोड़ चौक पर टायर जला कर सड़क जाम करने के बाद एसएसबी के चेक पोस्ट

सीतामढ़ी में एसएसबी
पर पथराव कर दिया. ग्रामीणों के उग्र रूप को देख कर एसएसबी के जवान चेक पोस्ट पर पोजीशन लेकर खड़े हो गये. एसएसबी मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए ग्रामीणों की ओर से दोषी जवान को निलंबित करने की मांग की जा रही थी. इस दौरान बीच-बचाव करने पर भिठ्ठा ओपी प्रभारी मिहिर कुमार भी चोटिल हो गये. सूचना मिलने पर स्थल पर पहुंचने के क्रम में एसएसबी के द्वितीय सेनानायक जय गोपाल नम:शुद्रा के वाहन पर भी पथराव किया गया.
— छेड़खानी का विरोध करने पर लाठी चार्ज
एसएसबी की लाठी चार्ज से गंभीर रूप से घायल दुलार पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला के साथ छेड़खानी व ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का आरोप एसएसबी जवानों पर लगाया गया है. बताया है कि घटना की सुबह राधा देवी (काल्पनिक नाम) नामक एक महिला के साथ एसएसबी के कुछ जवान छेड़खानी कर रहे थे. विरोध करने पर ग्रामीणों को लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया गया. दुलार ने एसएसबी के इंस्पेक्टर अजय कुमार, अजय नखानी, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, हवलदार मिवजी कुमार, सिपाही रघुवीर, प्रवीण पाठक, संतोष, पिंटू समेत अज्ञात जवानों को आरोपित किया है.
इधर एसएसबी के भिठ्ठा कैंप इंचार्ज अजय नखानी का आरोप है कि सीमा के पास गेहूं का भंडारण किया जा रहा था. जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से गलत था. विरोध करने पर ग्रामीण गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये. वहां से लौटने के क्रम में ग्रामीणों ने चेक पोस्ट पर हमला कर तोड़फोड़ करते हुए हथियार छीनने का प्रयास किया.
— बॉर्डर से लेकर ओपी तक बवाल
बताया जाता है कि सुबह 9 बजे बॉर्डर पर एसएसबी व ग्रामीणों के बीच झड़प की सूचना मिलने पर भिठ्ठा ओपी प्रभारी मिहिर कुमार सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को ओपी चल कर अपनी शिकायत करने की बात कहर को साथ ले आये. ओपी के समीप ग्रामीणों के पहुंचने पर भिठ्ठा चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने एक बार फिर से लाठी चार्ज कर दिया. ग्रामीणों के बचाने के क्रम में ओपी प्रभारी भी एसएसबी की लाठी से चोटिल हो गये. एसएसबी के इस दबंगई को देख कर धीरे-धीरे सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गये और गोलबंद होकर पथराव करने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन