कार्रवाई. प्रैक्टिस करने के लिए करनी होगी अर्हता पूरी

Updated at :17 Apr 2016 7:08 AM
विज्ञापन
कार्रवाई. प्रैक्टिस करने के लिए करनी होगी अर्हता पूरी

तीन चिकित्सकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक में लोगों का इलाज करने वाले पांच िचकित्सकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.वही तीन िचकित्सकों पर 50-50 का आर्थिक दंड लगाया गया है. सीतामढ़ी : शहर व डुमरा में विगत काफी समय से अवैध रूप से नर्सिंग होम व क्लिनिक खोल […]

विज्ञापन

तीन चिकित्सकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना

अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक में लोगों का इलाज करने वाले पांच िचकित्सकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.वही तीन िचकित्सकों पर 50-50 का आर्थिक दंड लगाया गया है.
सीतामढ़ी : शहर व डुमरा में विगत काफी समय से अवैध रूप से नर्सिंग होम व क्लिनिक खोल चिकित्सा करते आ रहे पांच चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, तीन चिकित्सकों पर 50-50 हजार आर्थिक दंड लगाया गया है. हालांकि ऐसी बात नहीं है कि आर्थिक दंड का भुगतान करने के बाद संबंधित चिकित्सक पुन: प्रैक्टिस शुरू कर देंगे. प्रैक्टिस करने के लिए उन्हें चिकित्सक का आहर्त्ता पूरा करना पड़ेगा.
निकल गया बीच का रास्ता : डा निशांत शेखर, डा हर्षवर्धन व डा प्रवीण सिंह के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी थी. सदर एसडीओ ने सीएस को भेजे पत्र में डा निशांत व डा हर्षवर्धन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की थी. बाद में चल कर बीच का रास्ता निकाल लिया गया. यानी उक्त चिकित्सकों पर प्राथमिकी नहीं करा कर आर्थिक दंड लगाया गया है. बीच का रास्ता किसके स्तर से निकाला गया है, का पता नहीं चल सका है. प्राथमिकी दर्ज कराने वाले डुमरा पीएचसी प्रभारी डा कामेश्वर गुप्ता ने बताया कि क्लिनिकल एक्ट के तहत हीं तीनों चिकित्सकों पर 50-50 हजार जुर्माना लगाया गया है.
इन पर हुई प्राथमिकी : डा गुप्ता ने बताया कि डा तृप्ति सिंह के खिलाफ डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. डा श्रीमती सिंह कलकत्ता के जिस प्रमाण पत्र पर यहां प्रैक्टिस कर रही थी, उस प्रमाण पत्र को बिहार में मान्यता नहीं दी गयी है. उन पर अपने पैड पर एमबीबीएस लिख कर धोखधड़ी करने का भी आरोप लगाया गया है. बताया कि डा बीके लाल, उनकी पुत्री डा मीनाक्षी, डा नीलमणी व डा नीलम रानी के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
परीक्षा पास करना जरूरी : पीएचसी प्रभारी डा गुप्ता ने बताया कि जिन चिकित्सकों पर जुर्माना लगाया गया है, उन्हें एमसीआइ की स्क्रिनिंग परीक्षा पास करनी होगी. उसके बाद हीं वे प्रैक्टिस कर सकते हैं. ऐसा नहीं है कि जुर्माने की राशि देने के बाद वे प्रैक्टिस करने लगेंगे. बताया कि पंचायत चुनाव के बाद एक बार फिर जांच की कार्रवाई तेज की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन