भारतीय क्षेत्र में नेपाली वाहनों का प्रवेश कठिन

Updated at :17 Apr 2016 7:08 AM
विज्ञापन
भारतीय क्षेत्र में नेपाली वाहनों का प्रवेश कठिन

सीतामढ़ी/बैरगनिया : कल तक नेपाल की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में आने वाले वाहनों के प्रवेश को लेकर चालक से कोई पूछताछ नहीं की जाती है. अब नेपाली वाहनों का प्रवेश थोड़ा कठिन हो गया है. भारत सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है. यानी भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बैरगनिया : कल तक नेपाल की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में आने वाले वाहनों के प्रवेश को लेकर चालक से कोई पूछताछ नहीं की जाती है. अब नेपाली वाहनों का प्रवेश थोड़ा कठिन हो गया है. भारत सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है. यानी भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली वाहनों को सीमा शुल्क कार्यालय से पास लेना होगा. वह पास मात्र 24 घंटा के लिए मान्य होगा.

कस्टम से नि:शुल्क मिलेगा पास : नव नियुक्त कस्टम इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि नेपाली वाहनों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए कस्टम कार्यालय से पास निर्गत किया जायेगा जो 24 घंटा के लिए वैध होगा. इस पास के एवज में नेपाली वाहन चालकों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा.
24 घंटा से अधिक के लिए नेपाली वाहन को भारतीय सीमा क्षेत्र में रखने के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास से पास लेना पड़ेगा. बता दें कि नेपाल के काठमांडू, वीरगंज व विराटनगर में भारतीय वाणिज्य दूतावास है. बिना पास के नेपाली वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी.
कारोबार हुआ आसान : इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि नेपाल में करोबार करने वाले भारतीय क्षेत्र के लोगों के लिए एक बेहतर मौका आया है. ऐसे लोग कस्टम कार्यालय से आई-कोड प्राप्त कर अपना कारोबार कर सकते हैं. यानी नेपाल में भारतीय समान आयात कर सकते हैं. बताया कि हर बुधवार को कार्यालय में सीमा शुल्क से संबंधित समस्याओं एवं अप्रत्यक्ष कर से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जायेगा.
अस्थायी चेकपोस्ट शीघ्र : कस्टम का एक अस्थायी चेक पोस्ट शीघ्र खुलने वाला है. इंस्पेक्टर ने बताया कि बोर्डर पर एसएसबी के ड्यूटी स्थल के आगे नेपाल की ओर चेक पोस्ट बनाया जाना है. बता दें कि हाल में स्थानीय कस्टम के तमाम पदाधिकारी व कर्मियों का तबादला कर नये का पदस्थापन किया गया है.
शातिर अपराधी राकेश की चल संपत्ति हुई कुर्क
रंगदारी के लिए डॉ पीपी लोहिया व डॉ आर प्रकाश के आवास व क्लिनिक पर फायरिंग करने वाले शातिर अपराधी राकेश यादव पर जिला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है.
आपराधिक इतिहास को प्रस्तुत कर न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त करने के बाद शनिवार को नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने सशस्त्र बलों के साथ राकेश के घर की चल संपत्ति को कुर्क कर लिया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि 10 दिन के अंदर राकेश के आत्मसमर्पण नही करने पर उसकी अचल संपत्ति भी कुर्क कर ली जायेगी.
फायरिंग के बाद लेता है जिम्मेदारी : पुलिस की नजरों में राकेश एक आदतन शातिर अपराधी है. यही कारण है कि रंगदारी के लिए फायरिंग करने के बाद वह मीडिया को फोन कर इसकी जिम्मेदारी भी लेता है. अभी तीन माह के अदर उसने डॉ पीपी लोहिया व डॉ आर प्रकाश के आवासीय क्लिनिक पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी.
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस के बढ़ते दबाव को देख कर राकेश भूमिगत हो गया. अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नेपाल में शरण लिये हुए है. नगर थाना अंतर्गत आयकर विभाग कार्यालय स्थित गली में राकेश के घर की कुर्की करते वक्त सब इंस्पेक्टर सुमन मिश्र, राकेश कुमार, शंभु कुमार यादव, सअनि संजय राय समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन