बेकाबू आग से दर्जन भर घर खाक

डुमरा : प्रखंड के गोसाईंपुर मझौलिया गांव में गुरुवार को दर्जन भर लोगों का घर जल गया. पछुआ हवा के चलते जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक देखते हीं देखते आग ने दर्जन भर घरों को अपने आगोश में ले लिया. लोगों द्वारा आग बुझाने की काफी कोशिश की गयी. प्रयास विफल […]
डुमरा : प्रखंड के गोसाईंपुर मझौलिया गांव में गुरुवार को दर्जन भर लोगों का घर जल गया. पछुआ हवा के चलते जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक देखते हीं देखते आग ने दर्जन भर घरों को अपने आगोश में ले लिया. लोगों द्वारा आग बुझाने की काफी कोशिश की गयी. प्रयास विफल रहने पर गांव में सड़क निर्माण कारा रहे संवेदक द्वारा पानी टंकी भेजा गया. फिर भी आग बेकाबू रहा. अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पाया.
पीडि़तों में हितलाल राम, गंगा राम, मठेरन राम, उपेंद्र राम, वीरेंद्र राम, कृष्णनंदन राम, भूलर नट, मंजूर नट, बिकाऊ नट, नरेश राम व हारून नट शामिल है. मवेशी को बचाने में मठेरन नट झुलस कर जख्मी हो गये. डुमरा पीएचसी में इलाज चल रहा है. सीओ संतोष कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र साह, अभिराम शर्मा व अमीन बालेंद्र राय ने घटना स्थल का जायजा लिया. सीओ द्वारा पीडि़तों के बीच 9800 रुपया वितरण किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










