रामनवमी व प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पूरी

Updated at :15 Apr 2016 4:41 AM
विज्ञापन
रामनवमी व प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पूरी

सीतामढ़ी : जिले में शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार मनाया जायेगा. वहीं, शनिवार को चैत दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन किया जायेगा. इसके मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन के स्तर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. रामनवमी पर लगने वाले मेला के दौरान तक के लिए शहर स्थित प्राथमिक विद्यालय, नया टोला, यादव […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले में शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार मनाया जायेगा. वहीं, शनिवार को चैत दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन किया जायेगा. इसके मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन के स्तर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. रामनवमी पर लगने वाले मेला के दौरान तक के लिए शहर स्थित प्राथमिक विद्यालय, नया टोला, यादव नगर में मेला थाना कार्यरत रहेगा. मेला की व्यवस्था के वरीय प्रभार में सदर एसडीओ व डीएसपी रहेंगे.

मेला में पानी व विद्युत व्यवस्था के लिए पीएचइडी व विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिशा-निर्देश दिया गया है.

रेड लाइट एरिया पर विशेष निगरानी : नगर थानाध्यक्ष को रेड लाइट एरिया पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस उक्त स्थानों पर छापामारी करती रहेगी ताकि विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो.
मेला के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीडीसी ए रहमान सदर अनुमंडल, एडीएम विभागीय जांच हरिशंकर राम पुपरी अनुमंडल एवं डीआरडीए निदेशक रोहित कुमार बेलसंड अनुमंडल के वरीय प्रभार में रहेंगे. पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन