शिद्दत से याद किये गये डॉ भीमराव आंबेडकर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Apr 2016 4:41 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की ओर से गुरुवार को संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती मनायी गयी. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर के ललित आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने डॉ […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की ओर से गुरुवार को संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती मनायी गयी. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर के ललित आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी.
उपस्थित लोगों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री शुक्ला ने कहा कि डॉ आंबेडकर भारत के हीं नहीं बल्कि विश्व के महान नागरिक थे. वह एक महान समाज सुधारक, मानवतावादी तथा मानव अधिकारों के सबल पक्षधर थे. जिस समय इनका जन्म हुआ उस समय ऊंच नीच का बहुत विषमता फैला हुआ था,
जिसे इन्होंने अपने संदेश के माध्यम से दूर किया. पार्टी के प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा ने कहा कि डॉ आंबेडकर सच्चे अर्थों में एक महान देशभक्त एवं मानवता वादी थे.
मौके पर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, मो परवेज आलम अंसारी, राजकुमार साह, मो शहन शाह, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, किसान सेल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया मनीष शुक्ला, महेश्वर गिरी, ताराकांत झा, शत्रुध्न मिश्र, अभिषेक शांडिल्य, महेश मांझी, जयकृष्ण पूर्वे, अंजारूल हक तौहीद, नन्हे अंसारी, मो आलमगीर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
उधर डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से आंबेडकर स्मारक स्थल डुमरा में जयंती सामाजिक चेतना एवं संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्मवीर पासवान ने की. संचालन विनोद बिहारी मंडल ने किया. पूर्व सांसद सीताराम यादव ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि जो देश एवं समाज अपने पूर्वजों के इतिहास एवं बलिदान को भूल जाता है, वह गुलाम बन जाता है.
डॉ आंबेडकर ने सदियों से अधिकारों से वंचित भारत के मूलनिवासी समाज के लिए जो अधिकार दिया वह साजिश के तहत धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है. विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा दस शेरनी के दुध के सामान है, जो पियेगा वह गुर्रायेगा. उन्होंने डॉ आंबेडकर स्थल के जीर्णोद्धार के लिए अपने कोष से पूरा करने की घोषणा की.
विधायक सुनील कुमार ने कहा कि करोड़ों देवी देवता जो अधिकार भारत के मूलनिवासी समाज को नहीं दिला सके उसको बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान में कानून बना कर दिला दिया. समारोह को मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के प्रदेश संयोजक वशिष्ठ राउत, वीरेंद्र कुमार, शिवशंकर पासवान, बिंदेश्वर महतो, जदयू के जिलाध्यक्ष मो ज्याउद्दीन खां समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया. मौके पर डीपीओ इफ्तेखार आलम, रामजी पासवान, बिंदेश्वर पासवान, ब्रजमोहन मंडल, वीरेंद्र पासवान, नागेंद्र प्रभाकर, बबलू मंडल, सत्यनारायण राय, श्याम नंदन चौधरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
नगर के प्रतापनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मे भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य आनंद कुमार जायसवाल, विजय कुमार मिश्र, सच्चिदानंद झा, प्रदीप कुमार झा, शिलानाथ मिश्र समेत अन्य लोगों ने बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही.
जिला जदयू के तत्वावधान में संविधान बचाओ दिवस के रुप में डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. डुमरा स्थित आंबेडकर स्मारक स्थल पर जिलाध्यक्ष मो ज्याउद्दीन खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन प्रभारी विधायक डॉ रंजू गीता ने कहा कि बाबा साहब के पद चिह्नों पर चल कर हीं सामाजिक क्रांति लायी जा सकती है. मौके पर विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा,
आनंद बिहारी सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, बबलू मंडल, राम प्रमोद सहनी, धीरेंद्र पटेल, उमाशंकर कुमार, नसीबुल हक, मो जुनैद, प्रो राम कुमार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. उधर राकांपा जिलाध्यक्ष रामबाबू साह की अध्यक्षता में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैल्य चित्र पर माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर शैलेंद्र कुमार झा, अभिनंदन कुशवाहा, मो सलाउद्दीन, उदयशंकर वर्मा, फेकू पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. पंचायत लोक शिक्षा समिति मेहसौल पश्चिमी में भी रामपुकार ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.
बिहार स्टेट एलिमेंटरी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. बैरगनिया : प्रखंड में विभिन्न संगठनों द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. बनवारी लाल धर्मशाला में जदयू की ओर से डॉ आंबेडकर की जयंती संविधान बचाओ दिवस के रुप में मनायी गयी.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह, जयमंगल भगत, सुशील सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेंद्र आश्रम स्थित कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी ईश्वर चंद्र दीन ने की. मौके पर शिवशंकर सिंह, नवलेंदु शर्मा, दिनेश प्रसाद, कुणाल सिंह, रामेश्वर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
पचटकी यदू के आंबेडकर चौक पर भारतीय नव छात्र नाट्य कला परिषद् की ओर से प्रवीण कुमार पवन की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. मौके पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित किया गया. दलित साहित्य अकादमी के प्रखंड अध्यक्ष रूदल राम की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनायी गयी. मौके पर राम अयोध्या पासवान, राम स्वार्थ बैठा आदि उपस्थित थे. रीगा : स्थानीय किसान भवन में भाजयुमो की ओर से आंबेडकर जयंती मनायी गयी.
मौके पर अध्यक्ष संजीव चौधरी, रमेश प्रसाद सिंह, चंदेश्वर पूर्वे, नंदकिशोर सिंह, कौशल किशोर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. प्रखंड जदयू की ओर से अध्यक्ष कैलाश मिश्र की अध्यक्षता में डॉ आंबेडकर की जयंती संविधान बचाओ दिवस के रुप में मनायी गयी. मौके पर दिनेश राय, केशर देव लाल साह, अजीत पटेल, बिंदेश्वर कापड़, राम स्वार्थ ठाकुर, अरुण कुमार यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे. मेजरगंज : प्रखंड के रुसुलपुर गांव में प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.
मौके पर पार्टी के जिला महासचिव चंदेश्वर नारायण सिंह, लक्ष्मी सहनी, छोटेलाल पटेल, मो मुमताज, सत्येंद्र झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. सुप्पी : प्रखंड के ससौला चौक पर जदयू की ओर से डॉ आंबेडकर जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने की. उपस्थित लोगों ने कहा कि बाबा साहब के रास्ते पर चल कर हीं देश व समाज की सच्ची सेवा हो सकती है. मौके पर शिवेंद्र चौधरी, मो मेराज आलम, फेकन दास समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










