सफलता. सुरसंड उत्तरी पंचायत के रामजानकी मंदिर से जून 15 में चोरी गयी थीं

Updated at :11 Apr 2016 6:00 AM
विज्ञापन
सफलता. सुरसंड उत्तरी पंचायत के रामजानकी मंदिर से जून 15 में चोरी गयी थीं

अष्टधातु की तीन मूर्तियां बरामद मूर्तियों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये सुरसंड : प्रखंड की सुरसंड उत्तरी पंचायत स्थित रामजानकी मंदिर से जून 15 में चोरी कर ली गयी भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की मूर्तियां रविवार को मंदिर की समीप बूढ़ा पोखर में मिली. 16 इंच ऊंची मूर्तियों का वजन 30 किलो […]

विज्ञापन

अष्टधातु की तीन मूर्तियां बरामद

मूर्तियों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये
सुरसंड : प्रखंड की सुरसंड उत्तरी पंचायत स्थित रामजानकी मंदिर से जून 15 में चोरी कर ली गयी भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की मूर्तियां रविवार को मंदिर की समीप बूढ़ा पोखर में मिली. 16 इंच ऊंची मूर्तियों का वजन 30 किलो है. मूर्तियों की कीमत करीब एक करोड़ बतायी गयी है.
जाल में फंसीं मूर्तियां : बताया गया है कि विनोद मुखिया, विक्की व केशव कुमार तीनों बूढ़ा पोखर में मछली मार रहे थे. इसी दौरान जाल में मूर्तियां फंस गयी. जाल खीचने में कठिनाई होने पर केशव कुमार ने पानी के अंदर जा कर बढ़े आकार के पत्थर को बाहर लाया तो देखा गया कि वह वहीं मूर्तियां है, जिसकी चोरी कर ली गयी थी. सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष अजय कुमार, अवर निरीक्षक शकील अहमद मौके पर पहुंचे
.
पुलिस मूर्तियां थाना ले जाने की बात कह रही थी, पर लोग इस बात पर राजी नहीं हुए.
तब स्थानीय मुखिया शोभित राउत के जिम्मेनामा पर मूर्तियों को महंत रामरतन दास को सौंप दिया गया. जिम्मेनामा में इसका उल्लेख किया गया कि प्रशासन को जब भी जरूरत पड़ेगा तो महंत को मूर्तियां उपलब्ध करानी पड़ेगी. मूर्तियों को सुरक्षित रखने लिए 16 सदस्यीय एक कमेटी बनायी गयी, जिसमें गोपाल दूबे, देवेंद्र बारिक, रामस्वार्थ पासवान व फकीरा राम भी शामिल है.
प्रत्याशी ने मांगा आशीर्वाद : मंदिर पर मूर्तियों को लेकर चर्चा चल रही थी.
इसी बीच सुरसंड पूर्वी पंचायत से पंसस प्रत्याशी मालती देवी चुनाव प्रचार संबंधित तीन पंपलेट भगवान राम, लक्ष्मण के पैर पर रख कर चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगी. यह देख कर मौजूद लोग अवाक रह गये. बता दें कि दो जून 15 को उक्त मंदिर से तीनों मूर्तियों की चोरी कर ली गयी है. इस बाबत महंत रामरतन दास के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कांड संख्या 137/15 दर्ज करायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन