सुरसंड: एनसीसी शिविर में 600 कैडेट्स सीख रहे हथियार चलाने और अनुशासन के गुर

विज्ञापन

फोटो-शिविर में मौजूद एनसीसी अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सुरसंड में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू, 600 कैडेट्स लेंगे भाग। सेना में भर्ती के लिए मिलेगा विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन।

विज्ञापन

फोटो-शिविर में मौजूद एनसीसी अधिकारी.

विज्ञापन

NCC Camp Sursand: सुरसंड नगर पंचायत स्थित सरयू उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार से 10 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जाएगा, जो आगामी 10 अगस्त तक चलेगा. यह कैंप 2 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के कैंप कमांडेंट कर्नल रजत शर्मा व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रम अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है. शिविर में कुल 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं. एनसीसी एएनओ श्वेता कुमारी ने बताया कि कैडेट्स को सेना व एसएसबी बहाली से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कैंपों के चयन हेतु आईजीजीबीसी प्रक्रिया व हथियारों का कड़ा अभ्यास कराया जाएगा.

कैडेट्स की सुविधाओं व सफाई का रखा जा रहा विशेष ध्यान

शिविर के सफल संचालन के लिए बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है.

  • मूलभूत सुविधाएं: बिजली, पेयजल, भोजन की शुद्धता और त्वरित मेडिकल सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
  • अग्रिम टीम की तैनाती: आवासीय परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने के लिए सूबेदार मेजर अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्रिम दल तैनात है.

नगर पंचायत और विद्यालय परिवार का मिल रहा सहयोग

सुरसंड नगर पंचायत के सहयोग से शिविर में कैडेट्स की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है. इस अवसर पर प्रभारी एचएम राम प्रकाश सिंह, सभी पीआई स्टाफ एवं शिक्षक मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट की वापसी की मांग को लेकर एकजुट हुए किसान, मनियारी में हुई बैठक


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन